फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटियों पर ऑपरेशन तो इतना पैसा देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब एक या दो बेटियों पर स्थायी परिवार नियोजन अपनाने वाले दंपतियों को राज्य सरकार 40 हजार रुपये देगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गिरते लिंगानुपात के मद्देनजर प्रदेश सरकार ये प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान ये जानकारी दी। बजट भाषण में सीएम ने एक बेटी पर प्रोत्साहन राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार और दो बेटियों पर 20 से बढ़ाकर 25 हजार करने का ऐलान किया है।

विधायक कुलदीप कुमार और रविंद्र सिंह रवि के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब एक बेटी हो या दो, स्थायी परिवार नियोजन अपनाने पर दंपति को 40 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रोकी जाएगी पंचायतों की ग्रांट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम लिंगानुपात वाली पंचायतों की ग्रांट रोकने पर भी सरकार विचार कर रही है। सूबे में 1000 लड़कों पर 909 लड़कियां हैं। राष्ट्रीय औसत 919 है। हजार लड़कों पर बिलासपुर मे 900, हमीरपुर में 887, कांगड़ा में 876, लाहौल-स्पीति में 1033, शिमला में 925 और ऊना में 875 लड़कियां हैं। ऊना देश के कम लिंगानुपात वाले सौ जिलों में है। ऊना की 24 पंचायतों में लिंगानुपात 500 से कम है। इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

जनप्रतिनिधि बचा रहे हैं दोषियों को
कौल सिंह ने कहा कि प्रतिनिधि ही भ्रूण हत्या के लिए दोषी क्लीनिक संचालकों को बचा रहे हैं। जब भी क्लीनिक का लाइसेंस रद्द किया जाता है तो फोन आ जाता है कि उनका आदमी है। धूमल ने कहा कि ऐसे लोगों को एक्सपोज किया जाए। राजीव बिंदल के अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जिन दुकानों में गर्भपात की गोलियां खुलेआम बिक रही हैं, उनका निरीक्षण कर कोर्ट में चालान डाले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें