फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी: आप कार्यकर्ताओं में बहस, दोनों गुटों ने शिमला दफ्तर पर लटकाए अपने ताले

Mon, 18 Apr 2022 11:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में हुई बहस की शिकायत अनुशासन समिति को भेजी गई है। कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान पार्टी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो हाईकमान को भेजा गया है। 
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं में बहस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। पहले दो पदाधिकारी कुर्सी को लेकर भिड़ गए थे, अब कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ-कनिष्ठ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में पार्टी के दफ्तर में दो गुटों में जमकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही गुटों ने दफ्तर पर अपने-अपने ताले जड़ दिए। इस झगड़े के बाद कोई तीसरा तालों के नीचे एक पर्ची रख गया। इस पर्ची में लिखा है -  पुलिस ... संदेह.. खूनखराबा।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। चुनावी कदमताल के बीच कार्यकर्ताओं में हुई इस बहस का भाजपा और कांग्रेस के नेता खूब चटकारे ले रहे हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में हुई बहस की शिकायत अनुशासन समिति को भेजी गई है। कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान पार्टी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो हाईकमान को भेजा गया है। आप के ही प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि कनिष्ठ और वरिष्ठ को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस हुई है। कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि अब यह मामला शांत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें