बिलासपुर डिपो की हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस का डीजल टैंक धरकाशी जगह पर निकलकर अलग हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। निगम में रोजाना इस तरह की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर डिपो की हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस का डीजल टैंक धरकाशी जगह पर निकलकर अलग हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। निगम में रोजाना इस तरह की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है। बता दें कि सोमवार शाम के समय बिलासपुर डिपो की बस हरिद्वार रूट पर जा रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही बस धरकाशी के समीप पहुंची तो बस का डीजल टैंक अलग हो गया। चालक को इस बारे में जब तक पता चलता गाड़ी तेल न होने की वजह से रुक गई। सारा तेल सड़क पर बिखर गया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि पहले भी प्रदेश में कई हादसे हो चुके हैं। जांच करने के बाद ही निगम रूट पर बसें भेजे।