फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम के पीएसओ का फेसबुक अकाउंट हैक, मामला दर्ज

Tue, 20 Aug 2019 01:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पीएसओ का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। सीआईडी ने पीएसओ की शिकायत पर स्टेट साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जांच अधिकारियों ने फेसबुक इंडिया से संपर्क साधकर अकाउंट के एक्सेस की जानकारी मांगी है। यही नहीं, पीएसओ के अकाउंट से की गई विवादित पोस्टों को भी डिलीट कर उसके अकाउंट को रिकवर कर दिया है। 

सिराज निवासी तविंदर ठाकुर वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बतौर पीएसओ तैनात हैं। सीआईडी से तैनात तविंदर को मंगलवार को साथियों ने जानकारी दी कि उनके फेसबुक अकाउंट से देश विरोधी पोस्ट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक इंडिया से मांगी है जानकारी : डीएसपी 

तविंदर ने अपने फोन से अकाउंट को चलाकर पोस्ट डिलीट करने का प्रयास किया, लेकिन पोस्ट डिलीट नहीं हो सकीं। यही नहीं, वह अपने आप लॉगआउट भी हो गया। आनन-फानन में पीएसओ ने सीआईडी के साइबर क्राइम थाने में इसकी सूचना दी।

चूंकि मामला मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एक पीएसओ से जुड़ा था, ऐसे में साइबर क्राइम विंग ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर फेसबुक इंडिया से संपर्क साध लिया। इसके बाद तविंदर के अकाउंट को रिकवर कर पोस्ट डिलीट करवा दी।

डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर फेसबुक इंडिया से लॉगइन के  लिए उपयोग में लाए गए डिवाइस की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें