फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Flu: मेडिकल स्टोरों में खत्म हुआ मूंगरों का स्टॉक, स्वास्थ्य विभाग ने भेजी मांग

Mon, 14 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh मुनीष महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)

सार

प्रदेश में आईफ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण मेडिकल स्टोरों में रोग से निटपने वाली दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया है।
विज्ञापन
आईफ्लू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आईफ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण मेडिकल स्टोरों में रोग से निटपने वाली दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया है। मेडिकल स्टोरों में सबसे ज्यादा मांग आंखों में डाले जाने वाले मूंगरों की हो रही हो, जोकि आउट ऑफ स्टॉक हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी आखों के रोगों से संबंधित दवाइयों की अतिरिक्त मांग कर दी है। कांगड़ा जिले में आईफ्लू ने पैर पसारे हैं।

विज्ञापन


जिले भर में रोजाना 500 के करीब मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते जिला कांगड़ा के कई मेडिकल स्टोरों में इन दिनों क्लोरोमायसेटिन आई एप्लिकेव (मूंगरे) की डिमांड में एकदम बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा एंटीबायोटिक्स आई ड्रॉप्स की मांग भी बढ़ी है। इससे मेडिकल स्टारों में स्टॉक खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि दवाइयों की निर्माता कंपनियों के पास भी इतना स्टॉक नहीं है कि वे इसे मेडिकल स्टोरों को मांग के अनुरूप उपलब्ध करवा सकें।

क्या कहते हैं मेडिकल स्टोर संचालक
भारत ड्रग हाउस जसूर के मालिक विजय महाजन, मुकुल मेडिकल स्टोर के मुकुल धीमान, नूरपुर के केमिस्ट उमेश महाजन, दीपक पठानिया और कुलविंदर ने बताया कि आई फ्लू की बीमारी ज्यादा फैली हुई है। इसके चलते बीमारी की प्रतिरोधक दवाई क्लोरोमायसेटिन आई एप्लिकेव (मूंगरे) की अत्यधिक मांग है। इसके चलते मार्किट में स्टॉक खत्म हो चुका है। कंपनियों के पास भी स्टॉक नहीं है।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में फिलहाल आईफ्लू से संबंधित दवाइयों की कमी नहीं हैं। आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की अतिरिक्त डिमांड भेजी है। जिले में आईफ्लू से संबंधित रोजाना 500 के करीब मामले सामने आ रहे हैं। - डॉ. सुशील शर्मा, सीएमओ, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें