फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिवाली से पहले राहत, आटे के कोटे में एक किलो की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल पहले की तरह पांच किलो ही मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। त्योहारी सीजन में शहर के हजारों राशनकार्ड धारकों को राहत मिली है। सरकार ने नवंबर में राशन डिपुओं में लोगों को दिए जाने वाले आटे के कोटे में बढ़ोतरी की है। इसको लेकर रविवार को मशीनों पर अपडेट आ गया है। लिहाजा शहर के राशन डिपुओं में मंगलवार को जब लोग राशन लेने के लिए डिपुओं में आएंगे तो उन्हें बढ़ा हुआ कोटा दिया जाएगा। हालांकि दूसरी ओर त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि चीनी का बढ़ा हुआ कोटा मिलेगा, लेकिन इस बार लोगों को पांच सौ ग्राम चीनी ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

राजधानी में चालीस से अधिक राशन डिपुओं में हजारों लोग आटा, चावल, चीनी, नमक, माश, मलका समेत अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते हैं लेकिन त्योहारी सीजन में शहर के हजारों राशनकार्ड धारकों को सरकार की ओर से राशन के कोटे में राहत दी है। चावल का कोटा पहले की तरह पांच किलो ही मिलेगा। इसके अलावा दालों का आवंटन भी उपभोक्ताओं को निर्धारित कोटे के अनुसार पूरा मिलेगा। बता दें कि त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ने के साथ बाजार में भी खरीदारी का दबाव लोगों पर रहता है। ऐसे में राशन के कोटे में अतिरिक्त आटा मिलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को घरेलू बजट संभालने में कुछ हद तक राहत मिलेगी। खासकर उन परिवारों को इसका लाभ होगा, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकारी राशन डिपुओं पर निर्भर हैं। रविवार को शहर के विभिन्न डिपुओं में राशन की खरीदारी करने के लिए आए नरेंद्र, मोनिका, दिवेश ठाकुर समेत अन्य लोगों ने कहा कि दिवाली से पहले डिपुओं में तेल का कोटा भी मुहैया करवाया जाए जिससे राहत मिल सके। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में पूरा राशन उपलब्ध है और लोगों को मांग के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें