फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बलौनी के सेर गांव में पौष्टिक आहार और परंपरागत व्यंजनों की उपयोगिता बताई

Mon, 25 Sep 2023 02:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत सेर बलौनी के सेर गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने की। 
विज्ञापन
पौष्टिक आहार और परंपरागत व्यंजनों की उपयोगिता को बताया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत सेर बलौनी के सेर गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने की। इस अवसर पर तिलकराज परिमंडल पर्यवेक्षक धनेड़ ने परंपरागत पकवानों को अपनाने तथा इन्हें बनाने की विधि की वीडियो बनाकर विभाग को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विजेताओं को 1,000 का नकद इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कैंप में कुपोषण तथा एनीमिया को दूर करने के लिए लोगों को संतुलित आहार लेने तथा जंक फूड से बचने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया की हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय पोषण माह पहली से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने परंपरागत व्यंजनों को अपनाने तथा खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों के इस्तेमाल और हरी पत्तेदार सब्जियों के अधिक से अधिक उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के सदस्यों, महिला मंडल सदस्यों, आशा कार्यकर्ता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा शर्मा, मधु कुमारी, नीलम रानी, अजू कुमारी, तृप्ता, बीना देवी तथा सरोज कुमारी ने भाग लिया। इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों तथा अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें