मेडिकल स्टोर संचालक इन्हीं दवाइयों को मरीजों को बेच रहे हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर में सामने आई अनियमितताओं के चलते ड्रग इंस्पेक्टर ने रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है।इसके अलावा संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध करवाने के साथ अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
शहर के चार मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां और सेल-परचेज के बिलों के बिना भी दवाइयां पकड़ी हैं। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। - प्यार चंद, ड्रग इंस्पेक्टर, धर्मशाला