फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब होने वाली दवा मुफ्त देकर पीठ थपथपा रही सरकार

Thu, 11 Feb 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के डीडीयू (रिपन) अस्पताल में मरीजों को खराब होने वाली दवाएं मुफ्त में बांटी जा रही है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में मरीजों को एक्सपायरी डेट के महीने की दवाएं अस्पताल प्रशासन दे रहा है।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी से दी जा रही दवाओं की एक्सपायरी डेट फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने की है। अस्पताल प्रशासन की इस बेखबरी से मुफ्त दवाओं की सरकारी खरीद पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय (रिपन) के पांच नंबर कमरे में डिस्पेंसरी खोली गई है।

डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाले कई दवाएं इस डिस्पेंसरी से मुफ्त में दी जा रही है। डिस्पेंसरी से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि अस्पताल प्रशासन की अनुमति पर यह दवाएं खरीदी जाती हैं। डाक्टरों के पर्ची पर दवा लिखने के बाद डिस्पेंसरी से दवा दी जाती है।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला ने मौके पर देखा कि पैरासिटामौल की दवा में एक्सपायरी डेट अप्रैल 2016 लिखी गई है। जबकि लैसीपरो 500 दवा में एक्सपायरी डेट फरवरी 2016 लिखी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अस्पताल प्रशासन की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि जिसके तहत खराब होने वाली दवाओं को बांटा जा रहा है।

हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि फरवरी एक्सपायरी डेट की दवा अभी एक्सपायर नहीं हुई है। मार्च में इसे एक्सपायर माना जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक डा. डी एस गुरंग ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। सभी सीएमओ को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि एक साल की लाइफ वाली दवाओं की ही खरीद की जाए। डीडीयू में अगर ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें