हिमाचल के परवाणू में सोने के 500 करोड़ के काले कारोबार का आबकारी एवं कराधान विभाग ने पर्दाफाश किया है। कंपनी बिना एंट्री टैक्स बाहरी राज्यों से सोना मंगवाकर कारोबार कर रही थी। विभाग ने एक साल के रिकॉर्ड को खंगाला है, जिसमें इसका खुलासा हुआ है। कंपनी पर करीब 1.84 करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माना किया गया है।
उद्यमी को एक महीने के भीतर टैक्स और जुर्माना भरने का नोटिस दिया गया है। आबकारी व कराधान अधिकारी भूप राम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गड़बड़झाले को सुलझाने में सहायक आबकारी व कराधान अधिकारी तुलसी राम राणा ने अहम भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि शक के आधार पर कंपनी सर्विलेंस पर आई।