आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शनिवार को संजौली में 12 दुकानों में छापेमारी की। इनमें से 4 दुकानदार ऐसे पाए गए जो उपभोक्ताओं को बिना बिल के सामान बेच रहे थे। इन दुकानदार के टैक्स संबंधित कागजात की जांच की गई।
टीम ने इन दुकानदारों का रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। इसी तरह टीम ने घणाहट्टी में एक होटल में छापेमारी की। ये मालिक भी बिना टैक्स जमा करवाए 24 कमरे का होटल चला रहा था। इसके दस्तावेज भी विभाग के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है।
छापेमारी दोपहर को ईटीओ प्रीतपाल की अध्यक्षता में हुई। इंस्पेक्टर कमल कुमार ने इस अवसर पर मौजूद रहे। छापेमारी मोबाइल शॉप, करयाना, और राशन की दुकानों में की गई। मौके पर पाया गया कि मोबाइल विक्रेता बिना बिल के ही लोगों को मोबाइल बेच रहा था।
घणाहट्टी में एक होटल तीन महीने से टैक्स की अदायगी के बिना ही चल रहा था। विभाग ने होटल मालिक पर कार्रवाई करने के लिए रिकार्ड कब्जे में लिया है।