प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पांच दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है।
असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाती है। सभी केंद्रों में सुबह सवा दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। सर्व शिक्षा अभियान ने शुक्रवार को डेटशीट जारी की।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया है कि चालू सत्र में पांचवीं और आठवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वार तैयार किए गए प्रश्नपत्रों के आधार पर होनी निश्चित हुई है।
राज्य परियोजना निदेशालय सर्व शिक्षा अभियान द्वारा परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। समस्त शिक्षा खंडों को प्रति स्कूल प्रश्नपत्रों के सील बंद लिफाफे जल्द उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं
दिनांक कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी
11 दिसंबर गणित पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी
12 दिसंबर अंग्रेजी हिंदी पर्यावरण गणित
13 दिसंबर पर्यावरण अंग्रेजी गणित हिंदी
14 दिसंबर हिंदी गणित अंग्रेजी पर्यावरण
छठी, सातवीं कक्षा की परीक्षाएं
दिनांक छठी कक्षा सातवीं
05 दिसंबर सोशल साइंस हिंदी
06 दिसंबर साइंस गणित
07 दिसंबर संस्कृत ड्राइंग
08 दिसंबर अंग्रेजी साइंस
11 दिसंबर गणित सोशल साइंस
12 दिसंबर हिंदी अंग्रेजी
13 दिसंबर योग/संस्कृति संस्कृत
14 दिसंबर ड्राइंग योग/संस्कृति
दो हजार विलंब शुल्क के साथ 25 तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2018 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में मैट्रिक और जमा दो के कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए आवेदन से चूक गए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुन: आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।