तकनीकी विवि विभिन्न विषयों में दाखिला लेने के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कोविड के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई थी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) 10 जुलाई को होगा। तकनीकी विवि विभिन्न विषयों में दाखिला लेने के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कोविड के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। पात्र अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश में 10 और एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा।
इन विषयों में दाखिला लेने के लिए होगी परीक्षा
तकनीकी विवि बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (एलोपैथी) (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बीटेक, बी फार्मेसी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा दस जुलाई को सुबह के सत्र में नौ से 11 बजे तक और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की शाम के सत्र में दो से चार बजे तक होगी।