फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व स्पीकर ने निर्वासित तिब्बत सरकार के पीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 07 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बत संसद के पूर्व स्पीकर पेंपा सेरिंग ने धर्मशाला में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने उत्तरी अमेरिका स्थित दलाईलामा दफ्तर के प्रतिनिधि के पद से हटाए जाने के बाद निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री को घेरा। 
विज्ञापन


सेरिंग ने निर्वासित सरकार की ओर से लगाए गए उन पर आरोपों को झूठ का पुलिंदा और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। मैकलोडगंज के नोरबू हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पेंपा सेरिंग ने बताया कि निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री लोबसंग सांग्ये ने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

97 पेज के दस्तावेजों को दिखाते हुए सेरिंग ने निर्वासित तिब्बत सरकार के आरोपों को झुठलाया। निर्वासित तिब्बत सरकार ने सेरिंग पर वाशिंगटन में सरकार की छवि खराब सहित कई अन्य आरोप लगाए थे। प्रेस वार्ता में सेरिंग ने सांग्ये पर कई संगीन आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पेंपा सेरिंग के समर्थकों ने मैकलोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के दफ्तर के बाहर शांति प्रदर्शन किया था। उस दौरान सेरिंग अमेरिका में थे। पेंपा सेरिंग ने वर्ष 2016 में निर्वासित प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर सांग्ये के खिलाफ आम चुनाव लड़ा था। 

सेरिंग इस चुनाव में सांग्ये से हार गए थे। इसके बाद उन्हें उत्तरी अमेरिका में दलाईलामा दफ्तर के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री के खिलाफ तिब्बती लोगों ने ही शांति प्रदर्शन किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें