फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से बाहर अधिकृत अस्पतालों में इलाज के लिए पूर्व सैनिकों को आसानी से मिलेगा रेफरल

Mon, 17 May 2021 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ईसीएचएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 में पूर्व सैनिकों को सैनिक अस्पताल में भी प्राथमिकता के आधार पर भर्ती किया जाएगा। प्रदेश के बाहर इलाज करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल को छोड़कर अन्य इनपैनल्ड अस्पताल के लिए आसानी से रेफरल मिलेगा। अब जल्द ही ईसीएचएस रीजनल ऑफिस हिमाचल के योल कैंप में खुलेगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस मैन लीग मंडी इकाई की वर्चुअल बैठक में  ईसीएचएस प्रभारी कर्नल सुभाष चंद राणा ने दी।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कर्नल प्रताप चौहान ने की। उपायुक्त मंडी भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सैनिक सदन के निर्माण और सैनिक कल्याण कार्यालय में रिक्त चल रहे उपनिदेशक के पद को शीघ्र भरने की मांग उठी। शहीद स्मारक के फेज टू के शेष बचे निर्माण कार्य को शुरू करवाने, मंडी के कोचिंग अकादमी खोलने, पधर में सैनिक सदन का निर्माण करवाने, रिवालसर में शहीद स्मारक और सैनिक विश्राम गृह बनवाने की मांग भी गूंजी।

जिला कैंटीन के प्रबंधक मेजर खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला में पधर, कोटली, लड़भडोल इकाइयों के लिए आरट्रैक से सीएसडी कैंटीन एक्टेंशन काउंटर खोलने की सहमति मिल चुकी है। कोरोना से हालात सामान्य होने पर मंडी कैंटीन के साथ ही पार्किंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें