फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू लाठीचार्ज की महिला आयोग में शिकायत

Thu, 26 Jun 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विवि की पूर्व एससीए के अध्यक्ष राजन हारटा, सह सचिव मोनिका ने फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और छात्राओं की पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की गई पिटाई का विरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लाठीचार्ज और छात्राओं से की गई मारपीट को लेकर पुलिस महानिदेशक और महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है।

आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं और छात्राओं को पुरुष पुलिस कर्मियों ने लात घूंसे चलाए। इस लाठीचार्ज में कइयों को चोटें भी आई हैं।

जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने नेम प्लेट निकाल लीं। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी कार्रवाई नहीं की जाती तो, वे कोर्ट जाएंगे।

गौरतलब है कि फीस वृद्घि के खिलाफ पूर्व एससीए और एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विवि में उग्र प्रदर्शन किया था। इसके चलते कुलपति को भी पिछले रास्ते से दफ्तर में आना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें