फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने राशन बांटने जा रहे पूर्व विधायक की गाड़ी की चाबी निकाली, सड़क के बीच धरने पर बैठे

Fri, 10 Apr 2020 02:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गरीब लोगों को राशन देने जा रहे बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उनके सहयोगियों को घुमारवीं पुलिस ने रोक लिया। पूर्व विधायक का आरोप है कि कर्फ्यू पास होने के बावजूद पुलिस अधिकारी ने उनकी गाड़ी को रोककर चाबी निकाल ली। पुलिस ने शिमला-धर्मशाला एनएच में घुमाणी चौक पर नाका लगाया था। बंबर ठाकुर के पास एसडीएम बिलासपुर से जारी कर्फ्यू पास भी था।

विज्ञापन


इससे नाराज पूर्व विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। हालांकि, मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने पूर्व विधायक, उनके बेटे और सहयोगियों को नोटिस देकर छोड़ दिया। घुमाणी चौक पर थाना प्रभारी घुमारवीं सृष्टि पांडे नाके के दौरान मौजूद थीं। उधर, पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों ने इस पूरे घटनाक्रम को फेसबुक लाइव कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों को नोटिस जारी कर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी है।

पास बाद में दिखाया गया। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ गाड़ी में राशन वितरित करने जा रहे थे। घुमाणी चौक पर पुलिस ने गाड़ी की चाबी ले ली तथा घंटों बैठाए रखा। जिला प्रशासन से राशन वितरित करने को जारी स्वीकृति पत्र भी था। उन्होंने कहा कि वे कंदरौर से राशन उठाते हैं तथा उसके बाद वितरित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें