भ्रष्टाचार पर जीरो टालेरेंस के सरकार के दावे पर राज्य विजिलेंस ब्यूरो हरकत में है। ब्यूरो ने दस साल बाद सभी विभागों में तैनात एक्स ऑफिशियो विजिलेंस अधिकारियों (ईवीओ) की बैठक की।पुलिस मुख्यालय में बैठक में दो दर्जन से ज्यादा विभागों के ईवीओ के अलावा एडीजी विजिलेंस डॉ. अतुल वर्मा और आईजी विजिलेंस जेपी सिंह मौजूद रहे।
बैठक के दौरान विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने सभी ईवीओ को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के मामलों की अपने स्तर पर जांच कर ब्यूरो से साझा करने को कहा। बैठक के बाद अब एक बार फिर सूबे मेंईवीओ अपने विभागों के वित्तीय मामलों की निगरानी करेंगे।
खास बात यह है ईवीओ की आखिरी बैठक दस साल पहले साल 2008 में हुई थी।