फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयामत का दिन आज, निगाहें टीवी पर

Thu, 15 May 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लीजिए, चुनावी नतीजों का इंतजार खत्म हुआ। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से हिमाचल सहित देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। एक घंटे के भीतर ही चुनावों के रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। देश की सबसे बड़ी पंचायत का हाल जानने के लिए सबकी निगाहें सिर्फ टीवी पर होंगी।
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे तक तकरीबन यह साफ हो जाएगा कि देश में मोदी की सरकार बनेगी या लगातार तीसरी बार यूपीए सत्ता में वापसी करेगा। हिमाचल प्रदेश में 16 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव परिणाम जानने के लिए सबकी नजरें टीवी पर रहेंगी। पल-पल में बदलते चुनावी नतीजों को जानने की उत्सुकता को शांत करने के लिए टीवी के अलावा इंटरनेट वेबसाइट भी प्रमुख साधन होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की साइट eciresults.nic.in पर हर राउंड की मतगणना का ब्यौरा जारी किया जाएगा। इससे देश भर की सीटों के रुझान का पता चल जाएगा, जबकि हिमाचल के लिए सीईओ हिमाचल की साइट पर जाकर रिजल्ट और रुझान देखा जा सकता है। साथ ही अमर उजाला की साइट www.amarujala.com पर भी चुनाव परिणाम की पल पल की जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


गजब बेचैनी रही
सभी दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए वीरवार की रात कयामत की है। चुनाव के रुझान जब तक मिलने शुरू नहीं हो जाएंगे, तब तक सबकी धड़कनें तेज रहेंगी। आम आदमी में भी हर सीट का नतीजा जानने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इसको लेकर वीरवार दिन भर सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजारों तक में चर्चा का माहौल गरम रहा। अमर उजाला ने आज कई प्रत्याशियों से बात करने की कोशिश की। लेकिन सब घबराए हुए हैं। अभी कोई कुछ कहने को तैयार नहीं।

माल रोड की दुकानों पर देखें चुनाव परिणाम
माल रोड स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों में लोकसभा चुनाव के परिणाम लाइव दिखाने का विशेष बंदोबस्त किया गया है। सैमसंग टीवी शोरूम के मालिक संजीव गुप्ता ने बताया है कि शुक्रवार सुबह दुकान खुलते ही शो विंडो में रखे एलईडी टीवी पर न्यूज चैनल लगाए जाएंगे।

पैनासॉनिक टीवी शोरूम के मनीष ने बताया है कि दुकान की ऊपर वाली मंजिल की खिड़की पर 80 इंच के एलईडी टीवी को सुबह ही ऑन कर दिया जाएगा, ताकि लोग सड़क पर खड़े होकर भी चुनाव परिणाम जान सकें। एलजी टीवी शोरूम के अमित नंदा ने बताया है कि उनकी दुकान की शो विंडो में रखे एलईडी पर सुबह ही चुनाव परिणाम दिखाने के लिए न्यूज चैनल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें