फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सैलानी को मिलेगा थैला, कलेक्शन सेंटर में देना होगा कूड़ा, परमिट भी ऑनलाइन मिलेगा

Wed, 09 Dec 2020 10:20 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
टल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग होकर घाटी का रुख करने वाले हर पर्यटक को कचरा डालने के लिए प्रशासन एक थैला देगा। सैलानी कचरे को इधर-उधर फेंकने की बजाय थैले में डालकर कलेक्शन सेंटर में जमा कराएंगे। थैले की एवज में सैलानियों से कुछ पैसे भी वसूले जाएंगे ताकि पर्यटन से जुड़ीं मूलभूत सुविधाओं का रखरखाव किया जा सके।  वहीं, चंद्रताल समेत घाटी की खूबसूरत वादियों के भ्रमण करने वाले सैलानियों को अब ऑनलाइन परमिट के साथ ही तमाम जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। पर्यटन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ घाटी की स्वच्छ आबोहवा को बनाए रखने के लिए सिस्सू में आईटी सेल का कार्यालय खुलेगा। यहां पर लाहौल आने वाले हर पर्यटक वाहनों और सैलानियों का ब्योरा रखा जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटकों के इस ब्योरे को प्रदेश के मुख्य सचिव से लेकर उपायुक्त लाहौल-स्पीति तक हर समय अपने कार्यालय में बैठकर देख सकेंगे।  राष्ट्रीय सूचना विभाग की मद्द से प्रशासन आईटी सेल के लिए एक एप्लीकेशन तैयार करने में जुट गया है। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि इस एप्लीकेशन की मद्द से घाटी पहुंचने वाले सैलानियों के आंकड़े जुटाने के साथ भ्रमण के लिए ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था होगी। सैलानियों को ऑनलाइन परमिट के साथ ही यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली हर तरह की जरूरी सूचनाएं भी दी जाएंगी। इसके लिए सिस्सू में आईटी सेल का कार्यालय खोला जा रहा है। घाटी की स्वच्छ आबोहवा को सुरक्षित रखने के मकसद से सिस्सू पहुंचने पर सभी सैलानियों को थैले दिए जाएंगे ताकि वे इधर-उधर कचरा न फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें