फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिफ्ट की ओर आने वाले पर्यटक सीधे पार्किंग तक पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट की ओर आने वाले पर्यटक सीधे पार्किंग तक पहुंचेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


शिमला। राजधानी शिमला के लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए डबल लेन फ्लाईओवर निर्माण के साथ बहुमंजिला पार्किंग तक आवाजाही के लिए अलग से अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।



शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा के आग्रह पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अंडरपास निर्माण के लिए 14.16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से बनने वाले अंडरपास के निर्माण के बाद लिफ्ट स्थित पार्किंग में वाहनों की आवाजाही से सर्कुलर रोड पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। माल रोड से लिफ्ट की ओर आने-जाने वाले पैदल पर्यटकों और वाहन चालकों को इस अंडरपास के माध्यम से सीधे पार्किंग तक पहुंचने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहन भी इसी अंडरपास से होकर बिना यातायात बाधित किए सीधे पार्किंग में आ-जा सकेंगे। स्वीकृत राशि से पुल के दोनों ओर सुधार कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक हरीश जनारथा ने इस निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया। जनारथा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद शिमला शहर के कार्ट रोड पर जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से विकास कार्यों को युद्धस्तर पर तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि उनका संकल्प शिमला शहर का समग्र एवं संतुलित विकास करना है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान करवाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें