फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: छह दिन पहले भी धमाके से पटाखा फैक्टरी में लगी थी आग, प्रबंधकों ने दबा दिया मामला

Wed, 23 Feb 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बाथू (ऊना)

सार

हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी के कामगार एवं प्रत्यक्षदर्शी समीर ने बताया कि करीब छह दिन पहले भी हल्का धमाका हुआ था। इससे फैक्टरी में आग लग गई थी लेकिन उसे काबू कर लिया गया था। फैक्टरी के प्रबंधकों ने इस मामले को दबा दिया था।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में मौजूद विस्फोटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी के कामगार एवं प्रत्यक्षदर्शी समीर ने बताया कि करीब छह दिन पहले भी हल्का धमाका हुआ था। इससे फैक्टरी में आग लग गई थी लेकिन उसे काबू कर लिया गया था। फैक्टरी के प्रबंधकों ने इस मामले को दबा दिया था। उस वक्त ध्यान दिया होता तो आज छह महिलाओं को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। 

विज्ञापन


मंगलवार को घटना के वक्त खेतों में काम कर रहे किसान हरभजन सिंह ने बताया कि अचानक एक के बाद एक छह जोरदार धमाके हुए। धुंआ था तो साफ कुछ भी नहीं दिख रहा था। फैक्टरी के पास विद्युत बोर्ड का ट्रांसफार्मर है। उन्हें लगा कि उसमें आग लगी है। हरभजन सिंह का कहना है कि धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। वह भी पहुंचे लेकिन वहां का मंजर देखकर हर किसी का दिल बैठ गया। झुलसे हुए लोगों को देखकर हर ओर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें