फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 02 Sep 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में फैलते नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अब आबकारी एवं कराधान विभाग के अफसरों को भी नशीले पदार्थों के मामलों की जांच के लिए अधिकृत कर दिया है। वीरवार को सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के तहत अब कर चोरी की जांच के दौरान अगर विभाग के अफसरों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिलते हैं तो वह खुद भी मामले में एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर सकेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव तरुण कपूर ने बताया कि राज्य सरकार ने यह कदम प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी व नशीले पदार्थों की बिक्री व आमद को रोकने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन

इन्हें प्रदान की जांच करने की शक्ति

हिमाचल प्रदेश सरकार
इसके तहत दक्षिण क्षेत्र शिमला, उत्तर क्षेत्र पालमपुर व मध्य क्षेत्र मंडी व उड़नदस्तों के उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सभी सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त, रिकांगपिओ के प्रभारी आबकारी एवं कराधान अधिकारी और सभी आबकारी एवं कराधान अधिकारियों को जांच करने की शक्ति प्रदान की है।

अभी तक विभागीय अधिकारी सिर्फ कर चोरी संबंधित मामलों की जांच करने को अधिकृत थे। लेकिन अधिसूचना के बाद अगर उन्हें मादक पदार्थ मिलते हैं तो विभाग के अधिकारी भी जांच व कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें