फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा में शीघ्र स्थापित होगा संदर्भ अनुभाग : राजीव बिंदल

Sun, 11 Mar 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की सुविधा के लिए विधानसभा में शीघ्र ही संदर्भ अनुभाग (रेफरेंस सेक्शन) स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दी।

विज्ञापन


 इससे प्रदेश से जुड़ी हर जानकारी विधायकों को तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि जिस विषय पर वह विधानसभा में चर्चा कर रहे हैं उसकी हर जानकारी उनके पास हो। डॉ. बिंदल गत शाम यहां जनसमस्याएं सुनने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि विधायिका नियमों को बनाने, संवारने तथा प्रदेश के विकास के लिए उचित निर्णय लेने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्रदेश विधानसभा में आयोजित की जाने वाली स्वस्थ चर्चा ही श्रेष्ठ नियमों को बनाने में कारगर सिद्ध होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता और विधायकों को मिलेगा ये लाभ

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं गुणवत्ता युक्त चर्चा के लिए यह आवश्यक है कि विधायकों को आवश्यक संदर्भ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि चर्चा की गुणवत्ता, जानकारी प्रदेश तथा देश की परिस्थिति अनुरूप एवं सामाजिक दृष्टिकोण से समसामायिक बनाने के लिए विधायकों को समय पर आवश्यक संदर्भ मिलने

चाहिए। संदर्भ अनुभाग इस दिशा में विशेष रूप से सहायक सिद्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रथम बजट समाज के सभी वर्गों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट पूर्ण रूप से संतुलित एवं हितकारी है। उन्होंने कहा कि 12 मार्च 2018 से बजट पर परिचर्चा आरंभ होगी। 16 मार्च को मुख्यमंत्री परिचर्चा का उत्तर देंगे तथा नियमानुसार 29 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें