फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल शुरू होगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

Sat, 17 Oct 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले वर्ष अगस्त माह में मंडी जिले के नेरचौक में ईएसआईसी मेडिकल शुरू होगा। इसके साथ ही आइजीएमसी और टांडा में आपातकालीन मेडिसिन विभाग स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कौल सिंह डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एनस्थियालॉजिस्ट सोसाइटी के 16वें उत्तर भारत वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। परिहवन मंत्री जीएस बाली कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के मकसद से दोनों मेडिकल कॉलेजों में आपातकालीन मेडिसिन विभाग शुरू करने का फैसला लिया गया है।

टांडा अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन गैस पाइपलाइन तथा प्लांट निर्माण के लिए 15 करोड़ और ऑपरेशन थियेटरों को आधुनिक बनाने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज में प्रस्तावित छात्रावासों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा उत्तर भारत के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री और परिवहन मंत्री ने भारतीय एनस्थियालॉजिस्ट सोसायटी की स्मारिका का विमोचन भी किया। कालेज प्राचार्य डा. अनिल चौहान, एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. नंदिता मेहता, गवर्निंग बाडी सदस्य डा. सुनील कटियाल, डा. नवीन मल्होत्रा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें