इस दौरान निगम के स्वास्थ्य शाखा की टीम ने जब रिकाॅर्ड में जांच की तो दंपती ने जो तिथि बताई थी उसमें वह रिकाॅर्ड नहीं मिला। इसके बाद 1893 और 1895 का भी रिकाॅर्ड भी तलाशा। लेकिन उसमें भी उसका रिकाॅर्ड नहीं मिला। उधर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि जिस महिला की मौत के बाद दंपती रिकाॅर्ड लेने शिमला आया था, उक्त महिला की मौत शिमला में नहीं हुई । हो सकता है कि उनकी माैत किसी अन्य स्थान पर मौत हुई हो। हालांकि, अगर आने वाले दिनों में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो संबंधित दंपती को कॉल करके सूचित किया जाएगा। ब्रिटिशकाल का रिकाॅर्ड नगर निगम के पास 1870 से मौजूद है। यह रिकॉर्ड डिजिटाइज है। इस तरह से रिकाॅर्ड ढूंढने में आसानी हो रही है।