फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी हैरान, सीएम ने सेब से कैसे कमा लिए करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हैरान है कि सीएम वीरभद्र सिंह ने सेब से कैसे करोड़ों रुपये कमा लिए। इसके लिए ईडी बागवानी अधिकारियों से सेब उत्पादन की तकनीकी जानकारी ले रहा है। सीएम के खिलाफ चल रही संपत्ति की सीबीआई जांच के समानांतर एक अन्य इन्कवायरी में ईडी ने बागवानी अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन


नोटिस भेजकर हिमाचल प्रदेश के बागवानी निदेशक डॉ. डीपी भंगालिया या उनके किसी प्रतिनिधि को नई दिल्ली आने को कहा गया है। उनसे सेब उगाने से संबंधित तकनीकी जानकारी ली जाएगी। ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों ईडी के नई दिल्ली स्थित कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने निदेशालय आकर वहां पर अधिकारियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

बैंक खातों की जानकारी जुटाई

राज्य बागवानी विभाग के निदेशक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। ऐसे में ईडी के अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों से ही इसकी चर्चा की है। राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. डीपी भंगालिया ने बताया कि वे इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनके अधीनस्थ एक अधिकारी से ही कोई मिलने आए हैं।

चूंकि, वे निदेशालय से बाहर थे, इसलिए कुछ नहीं कह पाएंगे। ईडी ने बीते दिनों शिमला में कुछ बैंक अधिकारियों से पूछताछ की है और कुछ खातों से संबंधित जानकारी जुटाई है। सूत्रों की मानें तो ईडी जीवन बीमा निगम के कार्यालयों से भी सूचना एकत्र कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें