फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने सीएम वीरभद्र को सौंपे FIR के दस्तावेज

Fri, 08 Jan 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के कड़े रवैये को देख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके निवास पर डाले गए छापे से संबंधित दस्तावेज प्रदान कर दिए। इससे पूर्व सीबीआई ने दस्तावेज प्रदान करने के लिए हामी भर दी थी और उसने हाईकोर्ट को बताया कि वीरभद्र को शुक्रवार को सुबह सभी दस्तावेज की प्रतियां प्रदान कर दी जाएंगी। वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


वीरवार को सुनवाई के दौरान ईडी के अधिकारी ने अदालत के समक्ष वीरभद्र सिंह के अधिवक्ता को दस्तावेज सौंपे। वहीं सीबीआई ने कहा कि हम पहले ही दस्तावेज देने को तैयार हैं। कुछ दस्तावेज की फोटो कॉपी करना रहा गया था उसे पूरा कर लिया गया है। याची शुक्रवार को 10 बजे के बाद कभी भी उनके कार्यालय से दस्तावेज ले सकते हैं। इसी के साथ अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह व उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। वीरभद्र सिंह ने दायर याचिका में उनके आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान जब्त दस्तावेज प्रदान करने का आग्रह किया था। 26 सितंबर को वीरभद्र की बेटी के विवाह के दिन सीबीआई ने उनके दिल्ली और शिमला-रामपुर स्थित आवास सहित 11 स्थानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें