फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली टनल से हटाए गए 60 तहबाजारी

Tue, 28 Oct 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ढली सब्जी मंडी से लेकर टनल तक सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे दर्जनों तह बाजारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस सड़क पर करीब 60 तहबजारियों ने अपनी दुकानें सजा रखी थीं।
विज्ञापन


इस वजह से यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी। तह बाजारियों के यहां से हटाए जाने के बाद ट्रैफिक सुचारु हो पाया है। सब्जी मंडी होने की वजह से यहां गाड़ियों की आवाजाही काफी रहती है।

वहीं सड़क के किनारे अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या काफी समय से चली आ रही थी। इस वजह से लोग ट्रैफिक में फंसे रहते थे। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को पेश आती थी। पुलिस की रोजाना कार्रवाई के बाद अब तहबाजारी अपना सामान समेट कर रफ्फूचक्कर हो गए हैं।
विज्ञापन


एसएचओ ढली पीडी ठाकुर ने कहा कि ढली और संजौली में ट्रैफिक सुचारु रहे यही उनका प्रयास है। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले करीब साठ तहबाजारियों को हटाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें