फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुत्तों के आतंक वाली जगहों पर तैनात होंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को जागरूक करेगा नगर निगम, शिफ्ट होंगे कुत्तों को खाना देने वाले स्थान, पकड़ने के लिए टीमें बढ़ाईं
विज्ञापन

संस्थाओं के साथ हुई बैठक के बाद एमसी ने बनाया प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए नगर निगम जल्द नया प्लान लागू करने जा रहा है। डॉग लवर (कुत्ता प्रेमी) संस्थाओं के साथ सोमवार को हुई नगर निगम की बैठक के बाद शहरवासियों को कुत्तों से निजात दिलाने के लिए यह प्लान तैयार किया है।

प्लान के अनुसार एक माह बाद स्कूलों के आसपास लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने के लिए नगर निगम अपने कर्मचारी तैनात करेगा। हालांकि इससे पहले स्कूलों में जाकर बच्चों को भी पैदल आवाजाही के दौरान कुत्तों से बचने को लेकर जागरूक किया जाएगा। नगर निगम ने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक टीम गठित की है जो वार्डाें में जाकर समस्या का जायजा लेगी। नगर निगम ने शहर में कई हॉट स्पॉट (जहां कुत्तों का आतंक ज्यादा है) चिह्नित किए हैं जहां कुत्तों का सबसे ज्यादा आतंक है। यह टीम देखेगी कि इन स्थानों पर कुत्तों का ज्यादा आतंक क्यों है। यह क्यों लोगों को काट रहे हैं। इन स्थानों पर जो वर्तमान फीडिंग (कुत्तों को खाना देने वाले स्थान) प्वाइंट हैं, उन्हें भी शिफ्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कुत्तों को खाना देने के समय में भी बदलाव किया जाएगा। नगर निगम कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें भी बढ़ाने जा रहा है। अब चार टीमें शहर में लावारिस कुत्तों को पकड़ेगी। संस्थाओं की ओर से कुत्तों की नसबंदी को लेकर भी सुझाव आए हैं जिन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुत्तों के बदलते व्यवहार का होगा अध्ययन
संस्थाओं ने सुझाव दिया कि कुत्तों के व्यवहार में अचानक इतना बदलाव क्यों आया है, नगर निगम को इसका पता करना चाहिए। इनके सुझाव के बाद इसका अध्ययन करवाने का भी फैसला लिया है। नगर निगम इसके लिए विशेषज्ञ की मदद लेगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री के साथ हुई बैठक में संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपना सहयोग देने की बात कही।



यहां कुत्तों का सबसे ज्यादा आतंक
संजौली-मोनाल, हेलीपैड, चलौंठी, समिट्री, हाउसिंग बोर्ड कालोनी
मालरोड-लोअर बाजार टनल, शेरे ए पंजाब, सब्जी मंडी मैदान
ढली टनल, सेक्रेड हार्ट स्कूल
जाखू, रिचमाउंट, टिटला होटल, बेलमाउंट
ओल्ड बसस्टैंड, गुरुद्वारा, कृष्णानगर, लवकुश चौक
सेक्टर तीन, दो, एक न्यू शिमला
कसुम्पटी, परिमहल
भट्ठाकुफर स्कूल के पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें