प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब नौनिहालों को बाजरा के मीठे और नमकीन बिस्कुट मिलेंगे। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल शुरू की है। इससे पहले केंद्रों में ओट्स बिस्कुट का वितरण किया जाता था। इस बार मेन्यू कार्ड में बदलाव कर दिया है। साथ ही मेन्यू कार्ड सभी महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दिए हैं। आने वाले चार महीनों में सनेक्स में बाजरा के बिस्कुट को मेन्यू कार्ड में शामिल किया है। कई केंद्रों में बाजरा बिस्कुट का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। इससे खाने से बच्चों का शरीर स्वस्थ रहेगा। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग हर चार माह बाद मेन्यू कार्ड में बदलाव करता है। इससे बच्चे भोजन से बोर नहीं होते और इसका आसानी से सेवन करते हैं।