फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग टनल के नीचे बन रही एक और इमरजेंसी सुरंग

Mon, 04 Apr 2016 11:23 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग टनल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देश में पहली बार आस्ट्रिया की आधुनिक टनलिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रोहतांग टनल के नीचे एक और इमरजेंसी सुरंग बन रही है। आपातकाल स्थिति में वाहनों को इस इमरजेंसी टनल से चलाया जाएगा। सुरंग में एक निर्धारित दूरी पर निकासी द्वार बन रहे हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरों का दावा है कि इस सुरंग से टाटा सूमो साइज की गाडि़यां आसानी से दौड़ पाएंगी। इमरजेंसी सुरंग की ऊंचाई 2.25 मीटर और चौड़ाई 3.6 मीटर होगी जबकि मुख्य सुरंग के भीतर सड़क की चौड़ाई 8 मीटर होगी। सड़क की दोनों ओर 1-1 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। कुल 8.8 में से 5.3 किलोमीटर खुदाई का काम पूरा हो चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

4 हजार करोड़ रुपये आएगा खर्च

रोहतांग टनल - फोटो : फाइल फोटो
हालांकि, निर्माण में देरी के कारण सुरंग की लागत 1700 करोड़ से बढ़कर 4 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। रोहतांग सुरंग का निर्माण समुद्र तल से 10171 फीट की ऊंचाई पर किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर मनोज कुमार का दावा है कि 2017 तक सुरंग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल के दोनों छोरों को आपस में मिलाया जाएगा।

कुछ दिनों में नॉर्थ पोर्टल में भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले सुरंग का काम 2015 में पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन अब 2017 में दोनों सुरंगों के छोर मिलाने जबकि 2018 में सुरंगों को चालू करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें