दिल्ली से शिमला लौटते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चॉपर को सोलन के बसाल हेलीपैड पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। आपात लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शिमला रवाना हुए। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करीब पांच बजकर 20 मिनट पर की गई।
इसके बाद वह सोलन से शिमला के लिए रवाना हुए। शिमला में मौसम खराब होने के कारण सोलन में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एडीसी सोलन विवेक चंदेल ने बताया कि खराब मौसम के चलते यह लैंडिंग करवानी पड़ी।