कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा प्रदेश की जनता को अब महंगी बिजली दरें चुकाकर भुगतना होगा। मंत्रिमंडल बैठक में बिजली के विभिन्न स्लैब पर कोविड सेस लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन से इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि लाइफ लाइन कंज्यूमर स्लैब जो शून्य से 90 यूनिट तक का होता है, उस पर कोविड सेस नहीं लगेगा।