फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल के चंबा में दो साल की बच्ची निकली कोरोना संक्रमित

Fri, 08 May 2020 11:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत 72 घंटों के भीतर ही अब तीसरा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।सलूणी में दो साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। उक्त बच्ची के पिता की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। वह सोलन जिले के बद्दी से लौटा था।  एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए पालमपुर भेजे गए थे।

विज्ञापन


 जांच में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्क में आए 36 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पालमपुर भेजे थे। शुक्रवार शाम को बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने आगामी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने सोशल मीडिया के जरिये इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लोगों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि भी प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें। कहा कि लोगों की छोटी सी भूल एक भयंकर स्थिति को उत्पन्न कर सकती है।

सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने भी इसकी पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए दो व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्क में आए 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें एक व्यक्ति की दो वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हिमाचल में अब तक 50 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अब नौ हो गई है। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें