फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में महंगी हुई बिजली, जानिए कितनी?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी हो गई है। 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दर 25 पैसे बढ़ा दी गई है। 125 यूनिट से अधिक खपत पर अब 10 फीसदी सर्विस चार्ज लगेगा।
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं की इन श्रेणियों के अलावा किसी भी वर्ग की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को वर्ष 2015-16 के लिए बिजली की नई दरें मंजूर की हैं। आयोग के कार्यकारी निदेशक एसके जोशी ने इसकी पुष्टि की है।

अब तक 300 से अधिक यूनिट बिजली खर्च करने वालों के लिए ये दरें 4.70 रुपये प्रति यूनिट थीं और अब ये 4.95 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई हैं।

अब ये रहेंगी नई दरें

सब्सिडी के बाद अब ये दरें 4.20 रुपये प्रति यूनिट होंगी। यानी अब तक इन उपभोक्ताओं को बिजली 3.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिल रही थी। अब यह 4.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। प्रदेश में ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या प्रति माह करीब एक लाख रहती है, जो 300 यूनिट से अधिक बिजली प्रति माह खर्च करते हैं।

अभी तक 125 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए सर्विस चार्ज 40 रुपये प्रति माह था और आगे से यह 50 रुपये प्रति माह हो जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं की प्रति माह संख्या करीब साढे़ चार लाख रहती है। आयोग ने अंदाजा लगाया कि वर्ष 2015-16 में बिजली बोर्ड का राजस्व सरप्लस 45 करोड़ हो जाएगा। इस वित्त वर्ष में कु ल खर्च 4854 करोड़ और कुल आय 4899 करोड़ होगी।
विज्ञापन

देखें कितनी महंगी हुई बिजली

स्लैब========पहले दरें======नई दरें=======सब्सिडी के बाद
प्रति माह===रुपये प्रति यूनिट=रुपये प्रति यूनिट==रुपये प्रति यूनिट
यूनिट में======(2014-15)==(2015-16)====(2015-16)
0-60========2.85=========2.85=======1 (कोई वृद्धि नहीं)
0-125=======3.50=========3.50=======1.30 (कोई वृद्धि नहीं)
126-300=====4.40=========4.40=======2.60 (कोई वृद्धि नहीं)
300 से ऊपर===4.70=========4.90=======4.20 (25 पैसे बढ़ोतरी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें