शिमला में रामपुर के पास रविवार रात को बिजली का पोल गिरने के कारण करंट की चपेट में आने से मां और बेटा बुरी तरह से झुलस गए।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में रामपुर के पास रविवार रात को बिजली का पोल गिरने के कारण करंट की चपेट में आने से मां और बेटा बुरी तरह से झुलस गए। गीता और उसके बेटे तनुज को गंभीर हालत में खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया और अब दोनों की जान खतरे से बाहर है।
गीता ने अमर उजाला को बताया कि वह और उसका बेटा तनुज रविवार रात को घर जा रहे थे। इस बीज जहां मकान के नीचे खुदाई हो रही है, वहां से जमीन खिसकने के बाद बिजली का पोल गिर गया। वह और उसका बेटा इसकी चपेट में आ गए।
करंट लगने के कारण वे काफी दूर तक गिर गए थे। पोल की तारों में करंट चल रहा था और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इससे पहले उसका बेटा करंट लगने के बाद मलबे के साथ सीधे नीचे नेशनल हाईवे पांच जा पहुंचा।