फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीरभद्र की पत्नी को राहत, ईडी आज करेगी पूछताछ

Tue, 09 Aug 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के समक्ष ईडी के अधिवक्ता ने उक्त तर्क रखते हुए कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी की जरूरत हुई तो पहले अदालत को सूचित किया जाएगा। अदालत ने ईडी को प्रतिभा सिंह के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष प्रतिभा सिंह ने नया आवेदन दायर कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की थी। प्रतिभा सिंह के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उनकी मुवक्किल को 9 अगस्त को बुलाया है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि उन्हें पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

ईडी ने दिया आश्वासन, नहीं करेंगे गिरफ्तार

ईडी के अधिवक्ता ने अदालत को आश्वासन दिया कि पूछताछ के दौरान प्रतिभा सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बयान दर्ज करने के बाद यदि ईडी संतुष्ट हो गई कि उनके खिलाफ मामला बनता है और उन्हें गिरफ्तार करना जरूरी है तो ईडी अदालत को पहले इस बात से अवगत करवाएगी।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि फिलहाल कोई फैसला देने की जरूरत नहीं है और ईडी याची के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करे। अदालत ने याची के अधिवक्ता से कहा कि केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने यदि कहा है तो उसे मानना चाहिए। अदालत ने नए आवेदन पर ईडी को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 24 अगस्त तय की है।
विज्ञापन

वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा से ईडी की पूछताछ आज

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नई दिल्ली में मंगलवार को पूछताछ करेगा। उन्हें दूसरा समन जारी कर नई दिल्ली मुख्यालय तलब किया है

ईडी ने सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की हुई है। प्रतिभा सिंह ही नहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी नई दिल्ली में हैं। ईडी इससे पहले भी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को समन भेज चुका है, मगर वे पूछताछ में शामिल नहीं हुई हैं।

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से प्रतिभा सिंह को ये राहत मिली है कि पूछताछ में शामिल होने के दौरान ईडी उनको गिरफ्तार नहीं करेगा। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सीएम वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह ने ईडी की संभावित पूछताछ पर कानूनविदों से लंबी चर्चा की है।

प्रतिभा सिंह को सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अन्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। इसी मामले में आरोपी एलआईसी एजेंट आनंद चौहान हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें