फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस से बिजली की शिकायत कर सकेंगे लोग, हर क्षेत्र के लिए जारी होगा नंबर

Fri, 15 Jun 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली से संबंधित शिकायतें बताने के लिए अब मंत्री, अफसरों और बिजली कर्मियों को फोन करने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत दर्ज करवाने को हिमाचल में जल्द एक नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। नई योजना के तहत उपभोक्ता एसएमएस से बिजली की शिकायतें कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए बिजली बोर्ड कंट्रोल रूम बनाएगा। हर क्षेत्र के लिए अलग से शिकायत नंबर जारी किया जाएगा। इनको लेकर एसएमएस से उपभोक्ताओं को अपडेट भी करवाया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत को अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। वर्तमान में लोग बिजली संबंधी शिकायतें करने के लिए उन्हें फोन करते हैं।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को भी लोग फोेन करते हैं। इन उपभोक्ताओं को शिकायत के संबंध में वापस जानकारी देना मुमकिन नहीं है। ऐसे में शिकायतों के निवारण को एक नई व्यवस्था बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

कट लगते ही मौके पर पहुंचेगी टास्क फोर्स

उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र से संबंधी शिकायत को लेकर एसएमएस करना होगा। बिजली बोर्ड के कंट्रोल रूम में शिकायत पहुंचते ही स्थानीय अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को एसएमएस भेजा जाएगा। संबंधित कर्मी मौके पर जाकर शिकायत की जांच कर उसका हल निकालेंगे।

समस्या दूर होते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपडेट किया जाएगा। इस व्यवस्था को सही तरीके से चलाने के लिए फील्ड स्टाफ को मोबाइल भत्ता दिया जाएगा। हर क्षेत्र के लिए अलग से शिकायत करने को नंबर जारी किए जाएंगे। 

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बिजली कट की समस्या दूर करने को टास्क फोर्स गठित की जाएगी। जिस क्षेत्र से बिजली कट की सूचना मिलेगी, वहां से स्थानीय टास्क फोर्स को मौके पर भेजा जाएगा। इसके लिए नई भर्ती करने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें