फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से यहां हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

Fri, 15 Jun 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के दो जिला में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वीरवार दोपहर 3:45 बजे चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में इनकी तीव्रता 4.5 आंकी गई है।

विज्ञापन


इसका केंद्र चंबा रहा है। इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी, इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इसकी पुष्टि की है।
 

विज्ञापन

 चंबा के तीसा, कियाणी, भरमौर, होली, सलूणी और कांगड़ा के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत छा गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि चंबा और कांगड़ा का क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन पांच में आता है। 

मई माह में भी चंबा में दो बार भूकंप आया है।  गौरतलब है कि 1991 में उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 760 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें