फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रमोशन न मिलने से बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगा दी ड्यूटी
विज्ञापन

संघ का एलान 21 अगस्त तक जारी रहेगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के विभिन्न उपमंडलों में तैनात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी।
पदोन्नति न मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारी सरकार और बोर्ड के खिलाफ इस तरह विरोध जता रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि 21 अगस्त तक कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे। इसके बाद आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। तकनीकी कर्मचारियों को आरएंडपी नियमों में बदलाव के चलते तीन साल से अधिक समय से पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे नॉन-आईटीआई और आईटीआई कर्मचारियों में सरकार तथा बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि जिला शिमला समेत पूरे प्रदेश में 1,200 तकनीकी कर्मचारी पदोन्नति की राह देख रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें पदोन्नति का लाभ मिले बिना ही सेवानिवृत्त होने की चिंता सता रही है। राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के अनुसार इन कर्मचारियों ने शुरुआती वर्षों में दैनिक वेतनभोगी के तौर पर सेवाएं दीं। इसके बाद टीमेट, हेल्पर और फिर एएलएम के पद पर काम किया। संघ का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ करने के लिए सरकार और बोर्ड को नियमों में आवश्यक बदलाव करने चाहिए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अब भी कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया और नियमों में आवश्यक बदलाव नहीं किए तो कर्मचारी आगामी दिनों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें