फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिल नहीं भरा तो घरों में पसरेगा अंधेरा, बिना नोटिस के कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने सुन्नी क्षेत्र के लोगों को जारी किया अल्टीमेटम, कल तक भरें बिल
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को लापरवाही पड़ेगी भारी, बिजली बोर्ड हुआ सख्त
सैकड़ों उपभोक्ताओं का अक्तूबर का लाखों रुपये का बिल बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिजली बिल जमा करवाने में लापरवाही बरत रहे सुन्नी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड शिकंजा कसने जा रहा है। अक्तूबर और इससे पहले के बिजली बिल लंबित रखने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड ने 17 नवंबर तक भुगतान करने को कहा है। अगर इस तय सीमा पर उपभोक्ता अपना लंबित बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो बिना किसी नोटिस के लोगों के घरों की बिजली काट दी जाएगी। ऐसे में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजधानी के साथ लगते विद्युत उपमंडल सुन्नी के तहत करीब 12 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की है, जिन्होंने कई महीनों से अपना बिल जमा तक करवाने की जहमत तक नहीं उठाई है। इस कारण बोर्ड की लाखों रुपये की राशि बकाया है। लिहाजा बार-बार सूचित करने के बाद अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बकाया वसूली को लेकर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बोर्ड के अनुसार बसंतपुर, सुन्नी, मंढोलघाट, पाहल, बमोत, कोटला, तत्तापानी, शाकरा, मांजू, घैणी, चनावग और थाची क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबित हैं। इन सभी को 17 नवंबर तक भुगतान करना होगा। बोर्ड का कहना है कि उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल विद्युत उपमंडल सुन्नी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड की ऑनलाइन साइट, गूगल पे, फोन पे और लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। विद्युत उपमंडल सुन्नी के सहायक अभियंता मनीष कुमार संधू ने बताया कि उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं करवाने वालों के बिजली कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ता समय रहते बकाया बिल जमा करवाएं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें