शिमला। सहायक अभियंता मोहन ठाकुर अब नगर निगम के नए वास्तुकार होंगे। सरकार ने उन्हें नगर निगम वास्तुकार बनाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, अभी तक निगम वास्तुकार रहे राजेश शर्मा अब टीसीपी विभाग में सेवाएं देंगे। सहायक अभियंता मोहन ठाकुर का नगर निगम शिमला में कनिष्ठ अभियंता के तौर पर लंबा अनुभव रहा है। वास्तुकार शाखा में तैनाती के दौरान पहले भी उनके पास शहर के कोर एरिया के सबसे अहम वार्डाें का जिम्मा रहा है। सोमवार को नगर निगम वास्तुकार के पद पर कार्यभार संभालेंगे। ब्यूरो