फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपकी बिजली का कनेक्शन तो नहीं कटने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक हजार से अधिक परिवारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसको लेकर एमसी ने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजधानी के एक हजार से अधिक परिवारों के पानी और बिजली कनेक्शन कट जाएंगे। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से नहीं जुड़ने वाले इन परिवारों पर नगर निगम शिकंजा कसेगा। सैहब सोसायटी के मार्फत नोटिस जारी किए जाएंगे।

नोटिस के बाद भी अगर इन लोगों ने नियमित तौर पर कूड़ा देना शुरू नहीं किया तो नगर निगम इन लोगों के पानी और बिजली कनेक्शन काट देगा।

निगम प्रशासन ने कूड़ा नहीं देने वाले लोगों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि राजधानी शिमला को तीन माह के भीतर डंपर फ्री करने की योजना है।
विज्ञापन


इसके तहत ही सभी लोगों से घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की योजना से जुड़ने की अपील की है। लोगों ने अगर आदेशों का पालन नहीं किया तो एमसी कड़ी कार्रवाई करने के लिए विवश होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह शिमला शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
Trending Videos
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाला न आए तो करें शिकायत

किसी क्षेत्र में घरों के आसपास कूड़ा बिखरा हुआ मिला तो नगर निगम साथ लगते भवन मालिकों को नोटिस जारी करेगा। लोगों से अपील की कि अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखे।

लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने से रोके। एमसी ने खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों की शिकायत नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर करने की अपील की है।

आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखेंगे। संबंधित क्षेत्रों में एमसी के फ्लाइंग स्कवायड दबिश देंगे। स्क्वायड के पास वीडियो कैमरे दिए जाएंगे। सैहब सोसायटी का कर्मी अगर समय से कूड़ा उठाने नहीं आता है तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें