फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर से शिमला ग्रामीण के 18 रूटों पर चलेंगी इलेक्टि्रक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने बसों को दिखाई हरी झंडी, सुन्नी क्षेत्र के लिए भी जल्द शुरू होगी ई बस की सुविधा
विज्ञापन

अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जाएंगी डीजल बसें

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को पुराना बस अड्डे से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण रूटों के लिए आई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने 18 बसों को रवाना किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया और क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा के शुरू होने पर बधाई दी। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश का समग्र विकास करवाना सरकार की प्राथमिकता है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा शिमला शहर से सटा हुआ है और यहां से बड़ी संख्या में लोग नौकरी और कारोबार के लिए शिमला आते हैं। इनमें किसान-बागवान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बस रूट बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई थी। इसके बाद उन्होंने मांग पूरी करते हुए क्षेत्र के लिए 30 बसें चलाने की स्वीकृति दी। जल्द ही सुन्नी क्षेत्र के लिए भी 12 बसें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 150 किलोमीटर की चार्जिंग क्षमता की शर्त होने के कारण सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलाई जा सकतीं। इसलिए शिमला ग्रामीण के शेष रूटों पर डीजल बसें चलाई जाएंगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला के आसपास के क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों की एचआरटीसी के छोटे वाहनों या टैक्सियों की मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा टैक्सियां लगाई जाएंगी। इस मौके पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर एवं अनीता शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष टुटू जीत सिंह, पीसीसी महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टुटू देवेंद्र ठाकुर, डिपो प्रबंधक पवन शर्मा, डिपो प्रबंधक देवा सेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर और सिटी डिपो के अंकुर वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
सुबह 8:02 बजे : गवाही-कोहबाग-धामी
सुबह 10:20 बजे : शिमला से हरिदेवी-सेरी
सुबह 10:30 बजे : शिमला से बरेठी
दोपहर 12:30 बजे : शिमला से खटनोल
दोपहर 12:40 बजे : शिमला से खटनोल वाया सुन्न
दोपहर 1:30 बजे : शिमला से चनावग वाया पनोही
दोपहर 2:40 बजे : शिमला से धरोगड़ा
दोपहर 3:20 बजे : शिमला से गवाही
दोपहर 3:35 बजे : शिमला से डुमेहर
शाम 4:10 बजे : शिमला से जलोग
शाम 4:50 बजे : शिमला से चनावग
शाम 5:00 बजे : शिमला से पनेहड़ा
शाम 5:10 बजे : शिमला से चेबड़ी
शाम 5:15 बजे : शिमला से अणु
शाम 5:20 बजे : शिमला से नलावन
शाम 5:45 बजे : शिमला से चेवग
शाम 7:00 बजे : शिमला से मलावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें