फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईएसबीटी से मैहली जा रही इलेक्ट्रिक बस हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी का दावा, तकनीकी खामी आई, कंपनी की टीम कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईएसबीटी से मैहली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस कुछ ही दूरी पर हांफ गई। ऐसे में शहर में चलने वाली इन बसों को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर में ऐसा ही मामला सामने आया है। आईएसबीटी से मैहली रूट पर पंद्रह अगस्त को इलेक्ट्रिक बस भेजी गई लेकिन आईएसबीटी से कुछ दूर रामनगर के पास हांफ गई। इस वजह से बस में बैठी सवारियां परेशान हो गईं। इस वजह से जाम लग गया। इसके बाद बस चालक व परिचालक ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद रूट पर दूसरी बस को भेजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक बसें शहर में चलानी शुरू की हैं, लेकिन कुछ रूटों पर जाने वाली बसों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि परेशानी न हो इसलिए चालक व परिचालकों को इससे संबंधित पूरा प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे अगर तकनीकी खामी आती भी है, तो इसका तुरंत समाधान किया जाए और बस तय समय पर पहुंच सके। उधर, आरएम ग्रामीण पंकज ठाकुर ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी खामी आई थी। कंपनी को इसकी जानकारी दे दी है। इसके बाद संबंधित टीम को भेजा गया है। इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें