फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cantonment Board: देश के 56 छावनी परिषद में टले चुनाव, मनोनीत सदस्य संभालेंगे छह माह तक कमान

Tue, 09 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh एस ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)

सार

रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के कार्यालय से भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त से छावनी परिषद के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल छह महीने तक बढ़ा दिया है। छावनी बोर्ड की बैठक में मनोनीत सदस्य को आमंत्रित करने की बात कही है।
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 56 छावनी परिषदों में फिर एक बार चुनाव टल गए हैं। छावनी परिषद के कुछ एरिया को स्थानीय पंचायतों और नगर निकायों में विलयकरण की तैयारी को लेकर सरकार चुनाव नहीं करवा रही है। देश समेत प्रदेश की छह छावनी परिषदों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल भी छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त सदस्यों को ही जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने आदेश भी पारित किए हैं। आदेशों के अनुसार वर्तमान सदस्य ही आगामी छह माह कार्य करेंगे। छावनी क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने देश की 62 छावनी परिषदों में से 56 के लिए एक साथ आदेश पारित कर भेज दिए हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के पुराने आदेशों के मुताबिक छावनी परिषद में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के कार्यालय से भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त से छावनी परिषद के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल छह महीने तक बढ़ा दिया है। छावनी बोर्ड की बैठक में मनोनीत सदस्य को आमंत्रित करने की बात कही है। छावनी नियमों में संशोधन कर उपाध्यक्ष सीट के लिए चुनाव होते हैं, लेकिन इन दिनों चल रही कवायद से सरकार चुनाव करवाने के मूड में नहीं है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कैंट एक्ट में संशोधन की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें