फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाम नहीं चुनाव चिह्न बनने लगी उम्मीदवार की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को उम्मीदवार रटा रहे अपने निशान
विज्ञापन

जिले में 399 पंचायतों में तीन चरणों में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। गांवों की राजनीति ने अब नया रंग पकड़ लिया है। अब गांव की राजनीति में प्रत्याशी की पहचान उसके नाम से नहीं बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग से मिले चुनाव चिह्न से ज्यादा होने लगी है। मैदान में उतरे उम्मीदवार मतदाताओं को अब नाम और काम की जगह चुनाव चिह्न रटा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 441 पंचायतें हैं लेकिन 42 पंचायतें निर्विरोध आने के बाद अब 399 पंचायतों और 25 जिला वार्ड सदस्यों की सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इन दिनों गांवों की चौपालों, दुकानों, खेतों और गलियों में लोग नाम की जगह प्रत्याशियों को जीप वाले, पंखे वाले, छाते वाले, घड़ी वाले, सितारा वाले, धनुष बाण वाले की चर्चा करते हुए पाए जा रहे हैं। जिला परिषद से लेकर पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य को जीप, मेज का पंखा, छाता, ताला-चाबी,घड़ी, सितारा, धनुष बाण, गैस सिलिंडर, हीट पिल्लर, रेडियो समेत कई चुनावी चिह्न मिले हैं। जिला शिमला में 26, 28 और 30 मई को चुनाव होंगे। 31 मई को जिला परिषद वार्ड सदस्यों के परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें