फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Solan Election: सोलन में 4 दिसंबर को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, अधिसूचना जारी

Fri, 01 Dec 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे नगर निगम सोलन कार्यालय में शुरू होगी।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे नगर निगम सोलन कार्यालय में शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत यदि निर्धारित दिन में कोरम पूरा नहीं हुआ तो फिर चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। वहीं चुनाव की तिथि तय होते ही भाजपा व कांग्रेस दोनों दल सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सोलन का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने चुनाव के संकेत दे दिए थे। इसके बाद अब प्रशासन ने तिथि तय कर दी है। मौजूदा समय में नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 17 है। इसमें 9 कांग्रेस, 7 भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बताया कि महापौर और उपमहापौर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। 12:00 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि निर्धारित दिन में कोरम पूरा नहीं हुआ तो यह चुनाव 5 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें