इस स्थिति में कांग्रेस सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रदान करने की घोषणा और योजना को अधिसूचित करने के बाद नए लाभार्थियों को 6 जून को आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही लाभ मिलेगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले दी अपनी गारंटियों के तहत 18 वर्ष से अधिक आयुकी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का वादा किया था। लाहौल-स्पीति से 25 फरवरी को इस योजना को शुरू करने के बाद सभी जिलों में इसे लागू करने को स्वीकृति प्रदान की थी।
प्यारी बहना योजना को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से कोई पत्र नहीं आया। निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी भी नई योजना की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती न ही नए लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं।- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी